Tally मोबाइल पर

Tally mobile में कैसे चलाएं

TallyPrime को फ़ोन पर लाने के चार तरीके हैं। आपके लिए कौन-सा ठीक है, यह इस पर टिका है कि आपको फ़ोन से entry करनी है या सिर्फ़ हिसाब देखना है।

सीधा जवाब: TallyPrime Windows का software है, इसलिए फ़ोन पर उसका पूरा app नहीं चलता। फ़ोन से Tally तक पहुँचने के चार तरीके हैं: TallyPrime का अपना browser access, remote desktop, Tally on cloud, और TallyNexa। फ़ोन से entry करनी हो तो remote desktop या cloud ठीक हैं; बिक्री, बकाया और cash देखना हो तो TallyNexa सबसे आसान है।

फ़ोन पर Tally का पूरा app क्यों नहीं है

TallyPrime Windows कंप्यूटर के लिए बना है। आपकी company का डेटा उसी कंप्यूटर (या आपके server) पर रहता है जहाँ Tally install है। Android या iPhone पर वही software install नहीं होता, इसलिए फ़ोन पर Tally देखने का हर तरीका असल में उस कंप्यूटर या उसके डेटा तक किसी रास्ते से पहुँचना है। फ़र्क बस इतना है कि हर रास्ते में आपको क्या मिलता है और खर्च किस बात का है।

चार तरीके, एक नज़र में

तरीकाफ़ोन पर क्या मिलता हैफ़ोन से entry?ऑफ़िस PC चालू चाहिए?खर्च किस बात का
TallyPrime browser accessTally की रिपोर्ट browser मेंTally की help देखेंहाँ, Tally चलता रहना चाहिएTally का license और subscription
Remote desktopपूरा Tally, फ़ोन की छोटी screen परहाँहाँRemote desktop app (कुछ फ़्री, कुछ paid)
Tally on cloudपूरा Tally, किराए के server परहाँनहींHosting का किराया और Tally license
TallyNexaडैशबोर्ड, 41 रिपोर्ट, बकाया, cash, GST, WhatsApp summaryBill की photo या PDF से, मंज़ूरी के बाद (Business plan और ऊपर)नई entries के लिए हाँ; पुराना डेटा बंद PC पर भी दिखता है₹5,000 साल से, 7 दिन फ़्री ट्रायल

1. TallyPrime का browser access

TallyPrime के नए releases में रिपोर्ट browser में देखने की सुविधा है। इसके लिए Tally का license और subscription चालू होना चाहिए और ऑफ़िस में Tally चलता रहना चाहिए। कौन-सी रिपोर्ट दिखती हैं और क्या-क्या किया जा सकता है, यह version पर निर्भर है, इसलिए Tally की help में देख लीजिए।

2. Remote desktop

फ़ोन पर remote desktop app लगाकर आप ऑफ़िस का कंप्यूटर ही फ़ोन पर खोल लेते हैं। पूरा Tally मिलता है और entry भी हो जाती है, पर छोटी screen पर लंबी entries करना थका देता है, और कंप्यूटर व internet दोनों चालू रहने चाहिए।

3. Tally on cloud

इसमें Tally किसी hosting कंपनी के server पर चलता है और आप उसे फ़ोन या किसी भी कंप्यूटर से खोलते हैं। ऑफ़िस का PC चालू रखने की ज़रूरत नहीं रहती, पर हर महीने या साल का किराया लगता है, और फ़ोन पर वही Tally की screen आती है जो फ़ोन के लिए नहीं बनी।

4. TallyNexa

TallyNexa Tally को फ़ोन पर खोलता नहीं, बल्कि उसकी books पढ़कर फ़ोन के हिसाब से बने डैशबोर्ड और रिपोर्ट देता है। किसी भी browser में चलता है, Android, iPhone, tablet, Mac या PC, और रोज़ सुबह 8 बजे WhatsApp पर summary भेजता है। Entry Tally में ही होती है; हाँ, bill की photo या PDF भेजें तो Nexa AI उसे पढ़कर entry तैयार करता है, और आपकी मंज़ूरी के बाद वह Tally में चली जाती है (Business plan और ऊपर)।

TallyNexa से Tally फ़ोन पर कैसे लाएं

  1. tallynexa.ai पर sign up कीजिए और ऑफ़िस वाले कंप्यूटर पर tallynexa.ai/download से connector डाउनलोड कीजिए। यह Windows 10/11 (64-bit) का फ़्री program है, करीब 21 MB का, और admin password के बिना install हो जाता है।
  2. TallyPrime में एक बार यह setting कीजिए: Exchange > Configure > Client/Server configuration में TallyPrime acts as Both, Enable ODBC Yes और Port 9000।
  3. Connector में वे companies चुनिए जिनकी books पढ़नी हैं। पहली बार डेटा महीने-दर-महीने पढ़ा जाता है, करीब 90,000 vouchers वाली book भी कुछ ही मिनटों में आ जाती है। उसके बाद हर नई या बदली हुई entry, Tally खुला हो तो, कुछ मिनटों में दिखने लगती है।

Connector Windows के साथ अपने-आप चालू होता है और ख़ुद को update करता है। फिर फ़ोन के browser में tallynexa.ai पर sign in कीजिए, और जिन लोगों को रोज़ की WhatsApp summary चाहिए उन्हें चुन लीजिए।

TallyNexa TallyPrime के लिए बना है। आप Tally ERP 9 इस्तेमाल करते हैं तो शुरू करने से पहले hello@tallynexa.ai पर लिखें।

कौन-सा तरीका चुनें

अगर आपका accountant बाहर से entry करता है, तो remote desktop या Tally on cloud लीजिए। अगर आप मालिक हैं और आपको बस यह जानना है कि आज कितनी बिक्री हुई, किसका पैसा रुका है और बैंक में कितना है, तो TallyNexa लीजिए। कई businesses दोनों रखते हैं: entry के लिए cloud या remote, और रोज़ के फ़ैसलों के लिए TallyNexa।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Tally Prime mobile me kaise chalaye?

TallyPrime Windows software है, इसलिए फ़ोन पर उसका पूरा app नहीं है। चार तरीके हैं: TallyPrime का browser access, remote desktop, Tally on cloud, या TallyNexa। Entry करनी हो तो remote desktop या cloud; बिक्री, बकाया और cash फ़ोन पर देखना हो तो TallyNexa, जिसका 7 दिन का फ़्री ट्रायल है।

Tally ERP 9 ko mobile me kaise chalaye?

Tally ERP 9 भी Windows software है, इसलिए उसे फ़ोन पर remote desktop या cloud से ही खोला जा सकता है। TallyNexa TallyPrime के लिए बना है। आप ERP 9 पर हैं तो शुरू करने से पहले hello@tallynexa.ai पर लिखें।

क्या फ़ोन से Tally में entry हो सकती है?

हाँ, remote desktop या Tally on cloud से, क्योंकि उनमें पूरा Tally खुलता है। TallyNexa में आप bill की photo या PDF भेज सकते हैं; Nexa AI उसे पढ़ता है और आपकी मंज़ूरी के बाद entry Tally में चली जाती है। यह Business plan और ऊपर में है; Insight और ट्रायल में सिर्फ़ draft बनता है।

ऑफ़िस का कंप्यूटर बंद हो तो TallyNexa में क्या दिखेगा?

पिछली sync तक की पूरी books दिखती रहेंगी। नई entries तब आएंगी जब कंप्यूटर और TallyPrime फिर चालू होंगे, और उसके कुछ मिनटों में।

क्या TallyNexa iPhone पर चलता है?

हाँ। TallyNexa किसी भी browser में चलता है: Android, iPhone, tablet, Mac या PC। WhatsApp पर रोज़ की summary और menu भी मिलता है।

हिंदी में और पढ़ें